वर्ण किसे कहते हैं ?
भाषा की मौखिक या लिखित सबसे छोटी इकाई/ध्वनि जिसके आगे खंड नहीं किए जा सकते,वर्ण कहलाती हैं|जैसे – अ ,क , ट ,न ,ल आदि |
वर्णमाला किसे कहते हैं ?
वर्णमाला शब्द वर्ण + माला से बना हैं , जिसका अर्थ है – वर्णों का समूह | किसी भी भाषा के सभी वर्णों के व्यवस्थित एवं क्रमिक समूह को वर्णमाला कहते हैं|
वर्णों के प्रकार
‘
हिंदी के वर्णमाला को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है-
1. स्वर
2. व्यंजन
स्वर – जिन वर्णों के उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती, उन्हें स्वर कहते है
मानक देवनागरी वर्णमाला
