मुख्य बिंदु

  • लाठी में बहुत गुण हैं। इसे हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।
  • गड्ढों, नदी-नालों, कुत्तों और दुश्मन का सामना होने पर लाठी बहुत सहायता करती है।
  • काली कमरी थोड़े-से पैसों में मिल जाती है, पर बहुत उपयोगी होती है।
  • काली कमरी का प्रयोग अनेक प्रकार से किया जा सकता है।
  • व्यक्ति के सम्मान का आधार उसका रंग-रूप नहीं बल्कि उसके गुण हैं।
  • इस संसार में मित्रता मतलब और स्वार्थ के कारण की जाती है।
  • बिना किसी स्वार्थ के मित्रता करने वालों की संख्या अत्यंत न्यून होती है।
  • नाव में पानी बढ़ने से उसे दोनों हाथों से निकालना चाहिए और घर में धन बढ़ने पर उसे परोपकार में लगाना चाहिए।
  • हमें राज दरबार के नियमों का पालन करना चाहिए।
  • हमें पतले पेड़ की छाया में नहीं बल्कि मज़बूत पेड़ की छाया में रहना चाहिए।