मुख्य बिंदु

  • ‘ चलना हमारा काम है ‘ शीर्षक कविता में जीवन-पथ पर निरंतर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गई है।
  • मनुष्य के पास असीमित शक्तियाँ हैं।
  • जीवन-पथ पर अनेक राही मिलते हैं जिनसे सुख-दुख बाँटकर बोझ हलका हो जाता है।
  • जीवन-पथ पर कवि को प्रेमिका भी मिली जिसके साथ रहने से कुछ समय सरलता से बीत गया।
  • मानव जीवन अपूर्ण है, यहाँ सुख-दुख, आशा-निराशा तथा सफलता-असफलता आते जाते रहते हैं।
  • व्यक्ति के जीवन की गति किसी भी प्रकार से रुकनी नहीं चाहिए।
  • जब सभी लोगों को सुख-दुख का सामना करना पड़ता है, तो दुखों का सामना होने पर यह नहीं कहना चाहिए कि मेरा भाग्य खराब है।
  • मनुष्य पूर्णता की खोज में भटकता रहता है पर कदम-कदम पर उसे रुकावटों का सामना करना पड़ता है इसी का नाम जीवन है।
  • यदि जीवन-पथ पर कुछ साथियों ने साथ छोड़ दिया, कुछ बीच से ही लौट गए, तो भी जीवन की गति रुकनी नहीं चाहिए।
  • जीवन पथ पर निरंतर अग्रसर होने वाले को ही सफलता मिलती