1.अतिथि कितने दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है?

उत्तर – अतिथि चार दिनों से लेखक के घर पर रह रहा है।

2.कैलेंडर की तारीखें किस तरह फड़फड़ा रही हैं?

उत्तर – कैलेंडर की तारीखें अपनी सीमा में नम्रता से फड़फड़ा रही हैं।

3.पति-पत्नी ने मेहमान का स्वागत कैसे किया?

उत्तर – पति ने स्नेह-भीगी मुस्कराहट के साथ गले मिलकर तथा पत्नी ने सादर नमस्ते कहकर मेहमान का स्वागत किया।

4.दोपहर के भोजन को कौन-सी गरिमा प्रदान की गयी?

उत्तर – दोपहर के भोजन को लंच की गरिमा प्रदान की गयी।

5.तीसरे दिन सुबह अतिथि ने क्या कहा ?

उत्तर – तीसरे दिन अतिथि धोबी से कपडे धुलवाने की बात कही।

6.सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर क्या हुआ?

उत्तर – सत्कार की ऊष्मा समाप्त होने पर लेखक डिनर से खिचड़ी पर आ गए |

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए

1.लेखक अतिथि को कैसी विदाई देना चाहता था ?

लेखक अतिथि को एक भावभीनी विदाई देना चाहता था। वह चाहता था कि जब अतिथि जाए तो पति-पत्नी उसे स्टेशन तक छोड़ने जाए। उन्हें सम्मानजनक विदाई देना चाहते थे।

2.पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए

(क) अंदर ही अंदर कहीं मेरा बटुआ काँप गया।

उत्तर – जब लेखक ने अतिथि को देखा था तब उन्हें लगा उनका खर्च बढ जायेगा इसलिए उनका बटुआ काँप गया यानी अत्यधिक खर्चे होने का एहसास हुआ।

(ख) अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।

उत्तर – हमारी संस्कृति में अतिथि को देवता समान माना गया है। परन्तु यही अतिथि जब ज्यादा दिन रह जाए तो वह बोझ लगने लगता और थोड़े अंशो में राक्षस प्रतीत होता है।

(ग) लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़ें।

उत्तर – हर व्यक्ति अपने घर को सजाता है, सुख शान्ति स्थापित करता है। अपने घर को स्वीट होम बनाता है। लेकिंग जब कोई अनचाहा व्यक्ति आकर रहने लगता है तो वह स्वीटनेस को काटने दौड़ने जैसा लगता है।

(घ) मेरी सहनशीलता की वह अंतिम सुबह होगी।

उत्तर – अतिथि लेखक के घर पर चार दिनों से रह रहा था। कल पाँचवा दिन हो जाएगा। यदि कल भी अतिथि नहीं गया तो लेखक अपनी सहनशीलता खो बैठेगा और अतिथि सत्कार भूलकर गेट आउट बोलने में देर नही लगाएगा।

(ङ) एक देवता और एक मनुष्य अधिक देर साथ नहीं रहते।

उत्तर – हम अतिथि को देवता मानते हैं इसलिए लेखक अपने अतिथि को बताना चाह रहा कि देवता और मनुष्य कभी एक साथ हैं। आप कृपा कर हमारे घर से प्रस्थान करें।

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए

प्रश्न 1. कौन-सा आघात अप्रत्याशित था और उसका लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर – लेखक सोच रहा था कि अतिथि दूसरे दिन चला जाएगा पर ऐसा न हुआ। अगले दिन उसने सोचा, शायद आज अतिथि जाएगा पर जब तीसरे दिन अतिथि ने लेखक से धोबी को कपड़े देने के लिए कहा तो इसका तात्पर्य यह था कि अतिथि आज भी जाने वाला नहीं। यह लेखक के लिए अप्रत्याशित आघात था क्योंकि लेखक ने ऐसा सोचा भी न था। इससे लेखक और भी चिंताग्रस्त हो गया कि पता नहीं उसे अतिथि से कब छुटकारा मिलेगा।

प्रश्न 2. ‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुजरना’ इस पंक्ति से आप क्या समझते हैं? विस्तार से लिखिए।

उत्तर ‘संबंधों का संक्रमण के दौर से गुजरना’ का आशय है-संबंधों का बदलना। पहले जो संबंध आत्मीयतापूर्ण थे, सौहार्दपूर्ण थे, उनका अब घृणा, तिरस्कार और बोरियत में बदलना। जब अतिथि आया था तो लेखक ने उसे प्रसन्नता के साथ निभाया। उसके लिए शानदार डिनर बनवाया। अगले दिन भी उसे अच्छा लंच कराया तथा सिनेमा दिखाया। परंतु इसके बाद भी जब वह टिका रहा तो लेखक के मन में उसके प्रति तिरस्कार जागने लगा। इस प्रकार संबंध परिवर्तन के दौर से गुजरने लगे।

प्रश्न 3. जब अतिथि चार दिन तक नहीं गया तो लेखक के व्यवहार में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर – जब अतिथि चार दिन तक नहीं गया तो उसके व्यवहार में कई बदलाव आए, जैसे-लेखक अब गर्मजोशी से अतिथि से बातें नहीं करता था। उसने अतिथि के भोजन को डिनर से खिचड़ी पर ला दिया था। वह हर समय अतिथि के जाने की प्रतीक्षा करने लगा। उसकी सहनशीलता का अंत होने वाला था। अतिथि को गले लगाकर स्वागत करने वाला लेखक अब अतिथि को ‘गेट आउट’ कहने के लिए तैयार हो गया था।

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्याय लिखिए

  1. चाँद-चंद्रमा, निशाकर, मयंक
  2. जिक्र-चर्चा, संदर्भ
  3. आघात-चोट, व्याघात
  4. ऊष्मा-गर्मी, ऊर्जा, गरमाहट
  5. अंतरंग-भीतरी, अंदरूनी।

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए-

1.हम तुम्हें स्टेशन तक छोड़ने जाएँगे। (नकारात्मक वाक्य)

उत्तर: हम तुम्हें स्टेशन तक नहीं छोड़ने जाएँगे।

2.किसी लॉण्ड्री पर दे देते हैं, जल्दी धुल जाएँगे। (प्रश्नवाचक वाक्य)

उत्तर: किसी लॉण्ड्री पर दे देने से क्या जल्दी धुल जाएँगे?

3.सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो रही थी। (भविष्यत् काल)

उत्तर: सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो जाएगी।

4.इनके कपड़े देने हैं। (स्थानसूचक प्रश्नवाची)

उत्तर: इनके कपड़े कहाँ देने हैं?

5.कब तक टिकेंगे ये? (नकारात्मक)

उत्तर: ये नहीं टिकेंगे।