मुख्य बिंदु

  • भारत का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षक और उसका अतीत गौरवशाली है।
  • भारत के उत्तर में स्थित हिमालय आकाश को चूमता प्रतीत होता है और इसके दक्षिण में स्थित हिंद महासागर इसके चरणों में झूमता है।
  • गंगा, यमुना, सरस्वती (त्रिवेणी) इसकी शोभा बढ़ाती हैं।
  • मलयगिरि से आने वाली शीतल, मंद, सुगंधित पवन सभी को उल्लसित कर देती है।
  • पर्वत की चोटियों से बहते झरने, चिड़ियों की चहचहाहट तथा आम की अमराइयों का सौंदर्य देखते बनता है।
  • इसी भूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम और जनक नंदिनी सीता ने जन्म लिया।
  • इसी धरा पर श्रीकृष्ण ने अपनी मुरली सुनाई और कुरुक्षेत्र के मैदान में मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का उपदेश दिया।
  • इसी देश में गौतम बुद्ध ने जन्म लिया और समस्त संसार को दया और अहिंसा का संदेश दिया।
  • कवि ने भारत-भूमि को पुण्यभूमि, स्वर्णभूमि, युद्धभूमि, बुद्धभूमि कहकर संबोधित किया है।
  • भारत -भूमि हमारी जन्मभूमि और मातृभूमि भी है।