‘विसुरणां’ शब्द का क्या अर्थ है ?

  1. दुख, चिंता
  2. रुष्ट होना
  3. विरह बिछड़ना
  4. मृत्यु

Answer : दुख, चिंता

जीवित रहते हुए परमात्मा की प्राप्ति होने पर क्या होगा?

  1. जीवन समाप्त हो जाएगा
  2. जीवन असफल हो जाएगा
  3. जीवन उलझ जाएगा
  4. जीवन सफल हो जाएगा

Answer : जीवन सफल हो जाएगा

कवि ने किसकी याद में रो-रोकर अपने नेत्र खो दिए ?

  1. ईश्वर की
  2. पिता की
  3. मित्र की
  4. माता की

Answer : ईश्वर की

कवि के अनुसार रोने से क्या घटता है?

  1. बल
  2. प्यार
  3. वस्तु
  4. दिन

Answer : बल

प्रेम रूपी बादल के बरसने पर किसका ज्ञान हुआ ?

  1. प्रेम का
  2. संसार का
  3. विरह का
  4. आत्मा का

Answer : आत्मा का

परमात्मा की महत्ता का ज्ञान किसकी कृपा से संभव हुआ है

  1. ईश्वर की
  2. माता की
  3. गुरु की
  4. मित्र की

Answer : गुरु की

कबीरदास जी ने अपने दोहों में किसका संबंध व्यक्त किया है?

  1. जीवात्मा का परमात्मा के साथ
  2. जीवात्मा का मानवता के साथ
  3. जीवात्मा का आडंबरों के साथ
  4. जीवात्मा का समाज के साथ’

Answer : जीवात्मा का परमात्मा के साथ

कबीरदास जी ने किसका विरोध किया है ?

  1. धर्म का
  2. मूर्ति पूजा का
  3. नैतिकता का
  4. त्याग का

Answer : मूर्ति पूजा का

शुद्ध आचरण के बिना किसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है?

  1. आत्मा को
  2. धन को
  3. ईश्वर को
  4. भवन को

Answer : ईश्वर को

कबीरदास किस काल के कवि माने जाते हैं?

  1. आदिकाल
  2. रीतिकाल
  3. वैदिककाल
  4. भक्तिकाल

Answer : भक्तिकाल

‘ परवति परवति में फिरया ‘ का क्या अर्थ है ?

  1. पलट-पलट कर देखना
  2. योगी बनकर पर्वतों में भ्रमण करना
  3. पर्वतों पर निवास करना
  4. पर्वतों को देखना

Answer : योगी बनकर पर्वतों में भ्रमण करना

‘नैन’ शब्द के पर्यायवाची कौन से हैं?

  1. नयन, चक्षु
  2. दृष्टि नजर
  3. सोचन, कंचन
  4. आँख, कान

Answer : नयन, चक्षु