जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण , धर्म , दोष , शील , स्वभाव , अवस्था , भाव , संकल्पना आदि का बोध होता हो , उसे भाववाचक संज्ञा कहा जाता है | भाववाचक संज्ञा सदैव अमूर्त भाव को व्यक्त करती हैं | जैसे – लंबाई , मोटाई , यौवन , बुढ़ापा , मानवता आदि |

भाववाचक संज्ञा के रूप

भाववाचक संज्ञा पाँच प्रकार के शब्दों में बनती है –

  • जातिवाचक संज्ञा से
  • सर्वनाम से
  • विशेषण से
  • क्रिया से
  • अव्यय से

 

जातिवाचक संज्ञा  भाववाचक संज्ञा
अतिथि  आतिथ्य
आदमी  आदमीयत
इंसान  इंसानियत
ईमान  ईमानदारी
ईश्वर  ईश्वरत्व
कवि  कवित्व
कुमार  कौमार्य
कृषक  कृषि
गुरु  गुरुता / गौरव
ठग  ठगी
देव  देवत्व
नर  नरत्व
पशु  पशुत्व / पशुता
पुरुष पुरुषत्व / पौरुष
बच्चा  बचपन
बाल बालपन
युवक  यौवन
व्यक्ति  व्यक्तित्व
लड़का लड़कपन
वत्स  वात्सल्य
शुत्र  शुत्रता
शठ  शठता
साधु  साधुता / साधुत्व
सेवक  सेवा
इंसान  इंसानियत
चोर  चोरी
चिकित्स्क  चिकित्सा
तरुण  तरुणाई
दोस्त  दोस्ती
नारी  नारीत्व
नेता  नेतृत्व
पंडित  पंडिताई
बंधु  बंधुत्व
बालक  बालकपन
राष्ट्र  राष्ट्रीयता
वीर  वीरता
वेद  वेदत्व
वक्ता  वक्तृता
वकील  वकालत
शिशु  शैशव
संस्कृति  संस्कार
सुजन सौजन्य
सज्जन  सज्जनता
हिंदू  हिंदुत्व
सर्वनाम भाववाचक संज्ञा
अहं  अहंकार
आप  आपा
पराया  परायापन
स्व स्वत्व
अपना   अपनापन / अपनत्व 
निज   निजता  / निजत्व 
मम ममता / ममत्व
सर्व  सर्वस्व

 

विशेषण  भाववाचक संज्ञा
अमर  अमरत्व
अधिक  अधिकता
अजनबी  अजनबीपन
अच्छा  अच्छाई
अमीर  अमीरी
आस्तिक  आस्तिकता
आलसी  आलस्य
उचित  औचित्य
उदार उदारता / औदार्य
उत्तम  उत्तमता 
ऊँचा  ऊँचाई
कायर  कायरता
मधुर  मधुरता / माधुर्य
कांत    कांति
उदास  उदासी
उत्तम उत्तमता
एक ऐक्य / एकता
कठोर  कठोरता
कृतघ्न  कृतघ्नता
कृत्रिम  कृत्रिमता
कृपण   कृपणता / कार्पण्य
कम  कमी
कड़ा   कड़ाई
कटु  कटुता
खट्टा   खटास / खट्टापन
गहरा गहराई
गरीब गरीबी
चंचल  चंचलता
चालाक  चालाकी
छोटा   छुटपन
ठंडा   ठंडापन / ठंडक
तीव्र  तीव्रता
धवल  धवलता
कंजूस  कंजूसी
कमज़ोर  कमज़ोरी 
कुशल  कौशल / कुशलता 
कुटिल कुटिलता
कुशाग्र  कुशाग्रता
कुलीन  कुलीनता
गंभीर   गंभीरता / गांभीर्य
गंदा  गंदगी
गरम गरमी
चतुर  चतुराई
ज़ालिम  ज़ुल्म
तपस्वी तप/ तपस्या
दुष्ट  दुष्टता
दुखी  दुख
धीर  धीरज / धीरता / धैर्य
नास्तिक  नास्तिकता
निपुण  निपुणता
नीच  नीचता
प्रतिष्ठित  प्रतिष्ठा
प्रतिनिधि  प्रतिनिधित्
पागल  पागलपन
परिष्कृत  परिष्का
पीला   पीलापन 
पूर्ण  पूर्णता
पतला  पतलापन
बुरा  बुराई

बहुत 

बहुतायत

बूढ़ा 

बुढ़ापा

भूखा 

भूख

मधुर 

माधुर्य / मधुरता

मूर्ख 

मूर्खता

महा 

महिमा / महानता

मोटा 

मोटापा / मोटाई
योगी  योग 
लम्बा  लम्बाई
लघु  लघुता / लाघव
विषम   विषमता /वैषम्य
वीर  वीरता
वृद्ध   वार्धक्य / वृद्धत्व
विकल  विकलता
श्वेत   श्वेतिमा
सरल  सरलता / सारल्य
सुगम  सुगमता
स्पष्ट  स्पष्टता
स्वतंत्र   स्वतंत्रता
सफ़ेद   सफ़ेदी
सर्द  सर्दी
स्वस्थ  स्वास्थ्य
हरा  हरियाली 
लाल  लाली / लालिमा
नीला  नीलिमा / नीलापन
निपुण  निपुणता / नैपुण्य
परतंत्र   परतंत्रता
प्यासा  प्यास
प्रयुक्त  प्रयोग
पतिव्रता   पातिव्रत्य
प्रसन्न  प्रसन्नता
पाजी  पाजीपन
सेवक  सेवकाई 
बुद्धिमान  बुद्धिमत्त
बड़ा  बड़प्पन / बड़ाई
बेईमान  बेईमानी
भयानक  भय
भिन्न भिन्नता
महान  महानता / महत्ता
मीठा  मिठास
मौलिक  मौलिकता
मस्त  मस्ती
लोभी  लोभ
विद्वान  विद्वत्ता
विधवा  वैधव्य
विस्तृत  विनम्रता
वैरी  वैर
शिष्ट  शिष्टता
सुहृद  सोहार्द
स्वामी  स्वामित्व
सुंदर  सुंदरता / सौंदर्य
समृद्ध  समृद्धि
हिंसक   हिंसा

 

क्रिया भाववाचक संज्ञा
अस्ति 
अस्तित्व
उभरना 
उभार
उतारना 
उतराई / उतार
काटना 
कटाई / काट / कटाव
घबराना 
घबराहट
गिरना 
गिरावट
चढ़ना 
चढ़ाई / चढ़ाव
चमकना  चमक
जलना 
जलन
जपना 
जाप / जप
झुंझलाना
झुंझलाहट
पढना  पढाई
खोजना  खोज
सीना   सिलाई
रोना रुलाई
पढना  पढाई
चलना चाल , चलन
खेलना खेल
थकना  थकावट
लिखना  लेख
हँसना हँसी
दौड़ना दौड़
लूटना   लुट
जोड़ना जोड़
घटना  घटाव
नाचना नाच
बोलना  बोल
पूजना  पूजन